रायपुर : छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरवाट की संभावना है. उत्तरी इलाके में बुधवार की रात से ठंड बढ़ने के आसार बन रहे हैं. तापमान में गिरवाट का सिलसिला 28 नवंबर तक जारी रहेगा. इस दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. इसके बाद तापमान में वृद्धि के आसार हैं. गिरावट के इस दौर में शहर का तापमान भी सामान्य से नीचे जाएगा. प्रदेश में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना बन रही है. इसके प्रभाव से एक बार फिर ठंड की वापसी होने की उम्मीद है.


