बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है, जहां मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन की अप्रत्याशित टक्कर हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की मृत्यु की भी सूचना प्राप्त हुई है। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना सोमवार दोपहर बिलासपुर स्टेशन के समीप की बताई जा रही है, जब एक मेमू लोकल ट्रेन ट्रैक पर खड़ी थी और उसी दिशा से आ रही मालगाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर के बाद स्थानीय प्रशासन, रेलवे अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


