Ajit Pawar funeral : पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न; नितिन नवीन और शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
हादसे में कोई जीवित नहीं बचा
कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि विमान हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है। विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HK4709 है, स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:42 बजे कुकुटा के हवाई अड्डे से ओकाना के लिए रवाना हुआ था, जो पहाड़ों से घिरा एक शहर है। यह उड़ान आमतौर पर लगभग 40 मिनट की थी।
विमान हादसे की होगी जांच
सतेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आखिरी संपर्क उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हुआ था। अधिकारियों ने दुर्घटना का कारण नहीं बताया, लेकिन कहा कि इसकी जांच की जाएगी। एयरलाइन ने बताया कि छोटे विमान में 2 क्रू मेंबर और 13 यात्री सवार थे, जिनमें कैटाटुम्बो के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य 36 वर्षीय डियोजेनेस क्विंटरो भी शामिल थे।
अजित पवार के विमान हादसे की वजह क्या थी? तकनीकी खराबी या मौसम की मार
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जताया दुख
क्विंटरो वेनेजुएला के साथ अशांत सीमा क्षेत्र में एक जाने-माने मानवाधिकार रक्षक थे। पेशे से वकील क्विंटरो को 2022 में निचले सदन में 16 प्रतिनिधियों में से एक के रूप में चुना गया था, ताकि कोलंबिया के दशकों लंबे सशस्त्र संघर्ष से पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया जा सके। क्विंटरो की मौत पर उनकी पार्टी के नेताओं ने दुख व्यक्त किया और कहा कि वो अपने क्षेत्र के प्रति समर्पित नेता थे, जिनमें सेवा की भावना थी। कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्हों कहा, “इन मौतों से गहरा दुख हुआ है। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”