Cyclone Montha Update: बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकरा गया है जिस वजह से तटीय क्षेत्रों में सैकड़ों घरों और पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं, हवाई और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। दूसरी ओर अब चक्रवाती तूफान लगातार उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।


