Weather Update: दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश के आसार, यूपी-पंजाब से राजस्थान तक झमाझम बरसेंगे बदरा; जानें आज का मौसम
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले ग्रीन ड्राइव पोर्टल यानि greendrive.delhivanmahotsav.in पर जाकर खुद को एनवायरमेंटल सेवियर के तौर पर रजिस्टर करना होगा. इसके बाद आप अपनी नजदीकी सरकारी नर्सरी से मुफ्त पौधा बुक कर सकते हैं. अगर चाहें, तो मेगा प्लांटेशन ड्राइव में शामिल होने के लिए भी स्लॉट बुक किया जा सकता है.
वन विभाग खुद करेगा पौधारोपण में मदद
इस पहल की सबसे खास बात ‘वृक्ष रथ’ योजना है. इसके तहत वन विभाग की एक्सपर्ट टीम पौधे, जरूरी उपकरण और तकनीकी मदद के साथ आपके घर, आवासीय सोसायटी, संस्थान या दूसरे उपयुक्त स्थान पर पहुंचकर पौधारोपण भी कराएगी. इससे उन लोगों को भी आसानी होगी, जिन्हें पौधा लगाने का तरीका नहीं पता.
‘जिंदगी के दो बूंद’ के लिए जज्बा! उफनती नदी पार कर 5 बच्चों तक पहुंचीं महिला स्वास्थ्यकर्मी
70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. इसी अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी दिल्लीवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है. अगर आप भी अपने घर या आसपास हरियाली बढ़ाना चाहते हैं, तो यह पहल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. एक पौधा न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी साफ और बेहतर माहौल बनाने की दिशा में छोटा लेकिन अहम कदम साबित हो सकता है.