सड़क पर छेड़खानी या बदतमीजी हो तो तुरंत करें ये काम, 3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम
18 से 25 साल के युवाओं के लिए विशेष मौका
इन विशेष कैंप का लाभ उन युवाओं को मिल सकेगा, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है और जो अभी तक दिल्ली की मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं। शिक्षण संस्थानों में कैंप आयोजित होने से छात्रों को अपने ही कॉलेज या विश्वविद्यालय में मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलेगी।
SIR के तहत दिल्ली की मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। ऐसे में पहली बार वोटर बनने वाले पात्र युवाओं का नाम सूची में शामिल करना भी इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कैंप में मौजूद रहेंगे BLO
चुनाव आयोग के अनुसार, 29 और 30 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष कैंप में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद रहेंगे। BLO के पास नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। अधिकारी युवाओं को फॉर्म भरने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेंगे।
फॉर्म-6 के जरिए होगा आवेदन
जिन पात्र लोगों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है और वे 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 1 अक्टूबर तक 18 साल के होने वाले हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए चुनाव आयोग के वोटर सर्विसेज पोर्टल और ECINET मोबाइल एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
30 सितंबर तक जमा होगा फॉर्म-6
ऑफलाइन आवेदन करने वाले पात्र मतदाता 30 सितंबर तक फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। आवेदन इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO), असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO), BLO, पोलिंग स्टेशन और निर्धारित अन्य स्थानों पर जमा किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बनेंगी 6 टीमें, अलग-अलग क्षेत्रों से होगा खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व; ट्रायल 28-29 सितंबर को
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे करीब 47.50 लाख नाम
दिल्ली चुनाव आयोग ने 31 अगस्त को SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी। इसके अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 47.50 लाख नाम हटाए गए हैं। दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.45 करोड़ बताई गई है।
SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी।