IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट आई सामने
बता दें कि पिछले महीने खबर आई थी कि ट्रंप को ईरान से मिल रही धमकी और खतरे की वजह से ट्रंप को कतर से मिले जेट की जगह पुराने बोइंग विमान का इस्तेमाल करना पड़ा था। हालांकि, वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर विमान बदला था, उन्हें पुराने एयर फ़ोर्स वन से चुपके से एक कैटरिंग कंटेनर में निकालकर छोटे C-32A विमान में ले जाया गया था।
CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी
ट्रंप ने खुद किया खुलासा
प्रकाशित रिपोर्ट में विमान बदलने के बारे में व्हाइट हाउस या ट्रंप की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हां, मेरा विमान बदला गया था। ओहायो से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं। वे चाहते थे कि मैं किसी दूसरी फ़्लाइट या दूसरे विमान से जाऊं… मैं वही करता हूं जो वे कहते हैं… मुझे लगता है कि कोई खतरा था। मैंने इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पूछा। मुझे अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं।”
शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं-ट्रंप का बयान
ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में जनता को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी “अहम राष्ट्रपति को कई खतरों का सामना करना पड़ता है। जो राष्ट्रपति बहुत अहम नहीं होते, उन्हें धमकियां नहीं मिलतीं, और मुझे लगता है कि शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं।”