Chhattisgarh Assembly : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, GSDP में 11.57% की वृद्धि का अनुमान
सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया
हालांकि अधिकारियों ने मारे गए व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। खुफिया विभाग के मुताबिक, “मार-ए-लागो रिजॉर्ट के उत्तरी गेट पर तैनात कर्मियों ने एक व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन के कैन के साथ घुसते देखा।” विभाग ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट और पाम बीच काउंटी के शेरिफ के डिप्टी ने व्यक्ति को मार गिराया। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गाड़ी से बरामद हुआ गन बॉक्स
उत्तरी कैरोलिना के रहने वाले 20 वर्ष की आयु के इस संदिग्ध को उसके परिवार ने कुछ दिन पहले लापता बताया था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि वह उत्तरी कैरोलिना से दक्षिण की ओर निकला और रास्ते में उसने एक शॉटगन ले ली। गुग्लिएल्मी ने बताया कि गन बॉक्स उसके वाहन से बरामद किया गया। गुग्लिएल्मी ने बताया कि जब एक अन्य वाहन मार-ए-लागो के उत्तरी द्वार से बाहर निकल रहा था, तभी वह व्यक्ति वहां से गाड़ी चलाकर निकला और सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे रोक लिया।
CG News : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सालभर जेल के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे, भाजपा विधायकों ने किया गले लगाकर स्वागत
ट्रंप पर जानलेवा हमला
बता दें कि पहले भी ट्रंप पर जानलेवा हमला हो चुका है। 13 जुलाई, 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हो गए थे। इसके अलावा 15 सितंबर, 2024 को एक अन्य घटना में, वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास कथित तौर पर इंतजार कर रहे एक राइफलधारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जब राष्ट्रपति गोल्फ खेल रहे थे। आरोपी को इस महीने की शुरुआत में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।