दिल्ली में अब शराब महंगी हो सकती है। नई आबकारी नीति को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन दिल्ली सरकार ने मौजूदा नीति के तहत ‘होटल, क्लब और रेस्टोरेंट’ श्रेणी के शराब लाइसेंसों को 2026-27 वित्तीय वर्ष के अंत तक नवीनीकृत करने के आदेश जारी किए हैं। पिछले साल जून में, सरकार ने शुल्क-आधारित आबकारी नीति को, जो लाइसेंसिंग वर्ष 2022-23 से प्रभावी थी, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ा दिया था।
फरवरी में मार्च जैसी गर्मी! दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C बढ़ा तापमान, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36°C पार
इन श्रेणी का बढ़ाया गया लाइसेंस शुल्क
इस बार, आबकारी विभाग ने होटल, क्लब और रेस्टोरेंट श्रेणी के अंतर्गत L-17/L-17F, L-18/L-18F, L-19/L-19F और L-20/L-20F के लिए लाइसेंस शुल्क में 10% की वृद्धि की है। इसके चलते ही शराब मंहगी होगी।
रोका जा सकता है परमिट
आदेश में कहा गया, ‘विभाग को लाइसेंस शुल्क की समीक्षा करने का अधिकार सुरक्षित है और यदि इसमें वृद्धि की जाती है, तो लाइसेंसधारक निर्धारित समय अवधि के भीतर बढ़ी हुई राशि का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होगा, ऐसा न करने पर विभाग को इकाई का परिवहन परमिट रोकने या कोई अन्य उपयुक्त कार्रवाई करने का अधिकार होगा।’
Today’s Horoscope 27 February 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, छोटी गलती भी पड़ सकती है भारी! पढ़े आज का दैनिक और लव राशिफल
दिल्ली में मौजूदा नीति 2022 की है लागू
अधिकारियों के अनुसार, विभाग जल्द ही खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंस की एल-6 और एल-7 श्रेणियों के लिए भी इसी तरह के आदेश जारी करने की योजना बना रहा है। दिल्ली में मौजूदा नीति सितंबर 2022 से लागू है। इससे पहले, तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा तैयार की गई 2021-22 की नीति को अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। नई नीति, जिसके 2022 के अंत तक आने की उम्मीद थी। पिछली नीति की जांच, 2024 के लोकसभा चुनावों और 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण विलंबित हो गई है।