दिल्ली के नानकसर से गाजियाबाद पुराने बस अड्डे तक चलने वाले इस नए डीटीसी रूट की लंबाई 21 किलोमीटर है। बसें प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से रात 10:10 बजे तक चलेंगी इस रूट पर कुल 3 बसें चलाई जाएंगी प्रतिदिन कुल 12 फेरे होंगे नानकसर से गाजियाबाद तक अधिकतम किराया 55 रुपये बसें नानकसर से चलकर निम्नलिखित स्टॉप्स से होकर गाजियाबाद पुराने बस अड्डे तक जाएंगी: खजूरी – भजनपुरा- गोकलपुरी- लोनी गोल चक्कर – गगन सिनेमा – भोपुरा बॉर्डर-पसोंडा – हिंडन एयरपोर्ट – मोहन नगर – अर्थला – गाजियाबाद पुराना बस अड्डा
Israel US Iran War: होर्मुज के हालात से हारा अमेरिका, युद्ध के बीच ही ईरानी तेल पर से ट्रंप ने हटाया बैन
नई इलेक्ट्रिक बसों से लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी बेहतर
दिल्ली सरकार का मानना है कि डीटीसी के बेड़े में शामिल नई इलेक्ट्रिक (EV) बसों से राजधानी की परिवहन सुविधाओं को नई रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही गाजियाबाद के यात्रियों को भी बड़ा लाभ होगा। नई ईवी बसें आने से दिल्ली में सफर और आसान होगा लास्ट माइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा पिछले एक साल में 2000 से अधिक ईवी बसें डीटीसी बेड़े में जोड़ी गई हैं अब डीटीसी में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 4334 हो गई है सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह उत्सर्जन मुक्त बनाने के लिए डीटीसी की पूरी फ्लीट को ईवी पर स्विच किया जाएगा इस माह के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 5000 तक पहुंचाने का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक डीटीसी बेड़े में 14,000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का लक्ष्य है।
दिल्ली से बाहर इन रूटों पर भी जाती हैं DTC बसें
दिल्ली सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन सेवा को और मजबूत करते हुए कई प्रमुख रूटों पर डीटीसी की इलेक्ट्रिक (EV) बसें चलाना शुरू कर दिया है। दिल्ली – बड़ौत , दिल्ली – सोनीपत, दिल्ली – धारूहेड़ा , दिल्ली – पानीपत इस विस्तार से यात्रियों को न सिर्फ सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सफर मिलेगा, बल्कि राजधानी और पड़ोसी शहरों के बीच आवागमन आसान और तेज़ होगा।
टी20 इंटरनेशनल में 15 साल की खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, शतक लगाकर बना दिए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
इन रूटों पर भी शुरू हो सकती हैं DTC बसें
जल्द ही कई नए मार्गों पर बसें चलेंगी, जिससे दैनिक और क्षेत्रीय यात्रियों को सफर में बड़ी सहूलियत मिलेगी। दिल्ली – रेवाड़ी दिल्ली – करनाल दिल्ली – रोहतक दिल्ली – अलवर दिल्ली – जेवर सरकार राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल समुदाय के लिए भी विशेष ध्यान दे रही है और दिल्ली-बिहार अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है।