इस योजना के प्रस्तावित मॉडल के तहत प्रशिक्षित महिला दोपहिया चालक दिल्ली में महिला यात्रियों और पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों और आसपास के मेट्रो स्टेशनों तक ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक चलाएंगी। इससे सुरक्षित और सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, खासकर उन महिला पर्यटकों के लिए जो शहर में अकेले यात्रा करती हैं। इस योजना को लागू करने के लिए दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) ने कोऑपरेटिव कैब सर्विस शुरू करने के उद्देश्य से भारत टैक्सी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे।
ICC Ranking Update: बुमराह की टॉप-10 में दमदार एंट्री, अफ्रीकी गेंदबाज ने 21 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर चौंकाया
सिर्फ महिला यात्री उठा सकेंगी लाभ
दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) के एक अधिकारी के अनुसार यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के तहत भारत टैक्सी के साथ मिलकर काम किया जा सकता है, ताकि लोगों को ई-बाइक बुक करने के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सके। इस प्रस्तावित सेवा का लाभ केवल महिला यात्रियों को ही मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं और महिला पर्यटकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प मिल सके, साथ ही महिला चालकों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हों।
Japan AI robot monk Buddharoid: अब रोबोट सिखाएगा अध्यात्म! जापान ने बनाया AI संत ‘Buddharoid’
दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) के अधिकारियों के मुताबिक ‘ई-बाइक दीदी’ योजना का विस्तृत खाका तैयार करने पर मंथन जारी है। प्रस्तावित नियमों के अनुसार आवेदन करने वाली महिला राइडर की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच तय की जा सकती है। पात्रता शर्तों में आवेदक का दिल्ली का निवासी होना भी अनिवार्य किया जा सकता है। इसके अलावा महिला ड्राइवरों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होगा, ताकि वे सुरक्षित और नियमों के अनुसार वाहन चला सकें। अधिकारियों का कहना है कि योजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशानिर्देशों को औपचारिक रूप से तय कर जारी किया जाएगा।