Election Commission: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग ने राज्य के कुल 30 प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है, जो अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।






