रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लेकिन नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर डीएलएड (D.El.Ed) अभ्यर्थियों का हौसला नहीं टूटा। खराब मौसम और तेज हवाओं के बावजूद अभ्यर्थी पूरी रात अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। तेज हवाओं और बारिश के कारण धरना स्थल पर लगा टेंट फट गया और अभ्यर्थियों के कई सामान उड़ गए। इस दौरान अभ्यर्थी भीग भी गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


