रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बगल में बैठे नजर आए। सदन पहुंचते ही कवासी लखमा का अलग ही दृश्य देखने को मिला। वे BJP नेताओं से गले मिलते दिखे।



