Gariaband Student Protest: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्राचार्य वंदना पांडे मामले में आखिरकार छात्रों और शिक्षकों की जिद के आगे प्रशासन झुक गया. वंदना पांडे को स्वामी आत्मानंद स्कूल से हटा दिया है. इसके अलावा प्राचार्य के खिलाफ बगावत करने वाली शिक्षिकाओं पर भी गाज गिर गई.


