दिल्ली छात्र आंदोलन: Gen Z का नया प्रतिरोध, सरकार पर बढ़ता दबाव; इस्तीफे की मांग पर अब भी गतिरोध
गंभीर की गैर-मौजूदगी में, भारत के महान टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण टीम की कमान संभाल रहे हैं. श्रीकांत ने आगे कहा, “मैं वैभव के समर्पण को सलाम करता हूं. इंग्लैंड सीरीज के बाद, वह घर नहीं गए बल्कि सीधे राजस्थान रॉयल्स के कैंप में चले गए. वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ़ अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं, वह पूरी दुनिया को साबित करना चाहते हैं कि वह खास हैं.”
श्रीकांत ने लगातार तीन बार नाकाम रहने के बावजूद अपने स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को बनाए रखने के लिए वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की है. श्रीकांत ने इस बारे में कहा, “जिस आसानी से वह 250 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, वह असाधारण है. आम तौर पर, तीन बार नाकाम रहने के बाद, दूसरे खिलाड़ी सिंगल और डबल लेकर भारतीय टीम में अपनी जगह बचाने की कोशिश करते. लेकिन उन्होंने बिना किसी नतीजे की परवाह किए निडर होकर खेला. 18 गेंदों में 50 रन बनाना उनके लिए बच्चों का खेल बन गया है.यही उनकी महानता है.”
Weather Alert: दिल्ली समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात और असम में बाढ़ से हालात गंभीर
बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वैभव ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली थी, वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशकत जमाने वाले बल्लेबाज बने थे. अब दूसरे टी-20 में वैभव के एक और कमाल की उम्मीद फैन्स कर रहे हैं.