Chhattisgarh Police Transfer: रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SI-ASI भी शामिल
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी सभी जरूरी जानकारी सही भरनी होगी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी तरह की गलती न हो.
योग्यता और आयु सीमा की जानकारी
एमपीईएसबी के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए अतिरिक्त हेल्थ सेक्टर से जुड़ी योग्यता या अनुभव भी मांगा जा सकता है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा.
कैटेगिरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में कुल 1200 पद शामिल हैं जिन्हें अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है. सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए अलग अलग सीटें निर्धारित की गई हैं. जिसमें
Anil Tuteja News: झारखंड शराब घोटाले में अनिल टुटेजा को राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत
- अनारक्षित (General Category) को 324 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS) को 120 पद
- अनुसूचित जाति (SC) को 192 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) को 240 पद
- ओबीसी (OBC) को 324 पद
MPESB Hospital Assistant सेलेक्शन प्रोसेस
एमपीईएसबी मध्य प्रदेश के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. वही लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.