छत्तीसगढ़ में आज Dry Day, बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर
कब तक खुला रहेगा अमृत उद्यान
अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. बब्बलिंग ब्रुक गार्डन इस उद्यान का नया शांतिपूर्ण स्थल है, जहां पानी का धीमा प्रवाह और जीवंत हरियाली एक शांतिपूर्ण सुकूनभरा वातावरण बना रहे हैं. राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि स्वदेशी और स्थानीय पुष्पीय पौधे अमृत उद्यान के ‘ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2026′ के मुख्य आकर्षण हैं. ये पौधे अपने जीवंत रंगों और पारिस्थितिक महत्व के लिए जाने जाते हैं.
उद्यान खुलने की टाइमिंग और कब रहेगा बंद
अमृत उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा जिसमें अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक होगा. जबकि रखरखाव के लिए उद्यान प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा. जिसमें उद्यान के सभी चीजों को व्यवस्थित किया जा सके. नविका गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों और शिक्षक दिवस के मौके पर पांच सितंबर को शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश मिलेगा. वहीं उद्यान में फोन, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों के दूध की बोतल और छाता के अलावा कोई वस्तु नहीं ले जाने का आदेश दिया गया है.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह धुंध तो दिन में उमस-गर्मी ने किया बेहाल, जानें देशभर का हाल
अमृत उद्यान ऑनलाइन बुकिंग
नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट संख्या 35 से उद्यान में एंट्री और एग्जिट यानी प्रवेश और निकासी होगी. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, यानी यह बिलुकल फ्री होगा. वहीं टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आने वाले लोग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर स्टॉट बुक कर सकते हैं. आप उद्यान पहुंचकर वहां से बुकिंग नहीं कर पाएंगे. स्लॉट बुक होने के बाद ही वहां पहुंचना होगा. वहीं अमृत उद्यान जाने के लिए हर 30 मिनट के अंतराल पर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक शटल बस सेवा उपलब्ध होगी.