Rajasthan News: यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने पांच ट्रेनाें के दो स्टेशनों पर ठहराव का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिंडवाड़ा स्टेशन पर दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस 10 जनवरी से, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय ट्रेन 9 जनवरी से अहमदाबाद/साबरमती-गोरखपुर/थावे ट्रेन 10 जनवरी से, गोरखपुर/थावे-अहमदाबाद/साबरमती ट्रेन 11 जनवरी से ठहराव करेगी।


