अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा मंगलवार को रात 8.30 बजे अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गई हैं और बताया जा रहा है कि दवाई लेने के बाद गोविंदा की हालत में सुधार हुआ। लेकिन रात करीब 12.30 बजे वह फिर असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद रात करीब 1 बजे उन्हें मुंबई की क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोविंदा के कई सारे टेस्ट हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह ठीक हैं।


