अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गुरुवार को गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। यहां एनबीए टीम न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में फैन जुटे थे। गोलीबारी शुरू होते ही सभी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तुरंत ही हमलावर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कई गोलियां चलने के बाद टूरिस्ट और आस-पास खड़े लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।
न्यूयॉर्क निक्स की विक्ट्री परेड के दौरान गोलीबारी
यह गोलीबारी दोपहर करीब 3:40 बजे हुई। इस समय एनबीए चैंपियन टीम न्यूयॉर्क निक्स की विक्ट्री परेड निकाली जा रही थी। लोअर मैनहट्टन की सड़कें फैंस से भरी हुई थीं। इसी दौरान गोलीबारी से भगदड़ मच गई। 53 सालों में पहली बार न्यूयॉर्क निक्स की टीम चैंपियन बनी है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे में टीम के सम्मान में हुए इस इवेंट को सुरक्षित रखने के लिए 10,000 पुलिस ऑफिसर तैनात किए गए थे।
🔴Reportan un tiroteo en Times Square, Estados Unidos, tras el desfile de celebración del titulo de los Knicks de New York.
Los momentos de pánico se vivieron en la tarde de este 18 de junio en Times Square.
पुलिस ने बताया कि पिछले वीकेंड टाइम्स स्क्वायर के बीचों-बीच एक 17 साल के लड़के को गोली मार दी गई, जहां फैन सैन एंटोनियो पर निक्स की फाइनल जीत का जश्न मना रहे थे। सड़कों पर भारी ट्रैफिक होने के कारण भीड़ में से एम्बुलेंस नहीं निकल पा रही थी। इस वजह से पुलिस पीड़ित को अस्पताल लेकर गई थी।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।