Horoscope for 1 March 2026 : 1 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
CG Crime News: रायपुर के सटोरिए गोवा से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों का कारोबार उजागर
मेषराशि
आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की आशंका है, खासकर यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो अतिरिक्त सतर्कता रखें.
छोटी सी लापरवाही बड़ा आर्थिक घाटा दे सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि तीखे शब्द रिश्तों को खराब कर सकते हैं. परिवार में कोई दुखद समाचार मन को व्यथित कर सकता है.
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि
यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज अवसर अनुकूल हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं और बड़ी पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा.
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा.
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है. परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन अशांत हो सकता है. व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव करने से बचें.
वाहन चलाते समय सावधानी रखें. वाणी में संयम रखना जरूरी है, नहीं तो अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है.
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क राशि
किसी खास काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं. स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है. व्यापार में पार्टनर से मतभेद या धोखे की आशंका है.
कार्यक्षेत्र में बदलाव का निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा. परिवार में किसी दुखद सूचना से मन उदास रह सकता है.
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
सिंह राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है. घर में मांगलिक कार्य के योग हैं.
व्यापार में बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं. शेयर मार्केट से लाभ मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है.
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें.
कन्या राशि
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए मार्गदर्शन का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य कारणों से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. व्यापार में बड़ा बदलाव करने से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं.
पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है.
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं.
तुलाराशि
आज किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है. परिवार में किसी करीबी को लेकर दुखद स्थिति बन सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं.
व्यापार में नुकसान संभव है और पार्टनर का सहयोग कमजोर पड़ सकता है. हालांकि परिवार और जीवनसाथी का साथ बना रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें.
वृश्चिक राशि
दिन अनुकूल रहेगा. लंबे समय से अटका काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं.
परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे.
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
धनु राशि
नई पार्टनरशिप से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. व्यापार में उधार देना नुकसानदायक हो सकता है. परिवार में जीवनसाथी से मतभेद संभव है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकता है.
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.
मकर राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर बीपी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन संभव है.
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. व्यापार सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि
दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर पर आरोप लगाने से बचें. अविश्वास संबंधों को कमजोर कर सकता है. शांत और संतुलित व्यवहार ही रिश्तों को बचाएगा. जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं.
मीन राशि
जिस काम के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें रुकावट आ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. व्यापार में गिरावट का अनुभव हो सकता है.
परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें.
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं.
01 March Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में उत्साह देखने को मिलेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो समय सही है। शादीशुदा जोड़ों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दाम्पत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अतीत में हुए मतभेदों को बैठकर सुलझाया ज सकता है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर और खुद के बीच हुई गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी होगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार चढ़ाव संभव है। आज आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप आज भावुक हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता और प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शादीशुदा जीवन में माधुर्य बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका आकर्षण के केंद्र बन सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए दिन अच्छा है । संभव हो तो अहम को अपने जीवन में न आने दें। इससे रिश्तों में मतभेद हो सकता है। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में संतुलन बनाएं रखना आवश्यक है। व्यवहारिक रहे और पार्टनर से ज्यादा उम्मीद न रखें। हालांकि आज कोई सरप्राइज़ आपके दिन को खास बना सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। हो सकता है आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाएं। विवाहित जोड़े कुछ नयी योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। मन में बेवजह के शक न पालें। अपने साथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन आज खुशियों भरा रहेगा। काफी समय से दूर रह रहे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है । विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार के मामलों में सब्र रखें। काम का दबाव आपके रिश्ते पर असर डाल सकता है। आपके रिश्ते में रोमांस बना रहेगा और इसके चलते आप पार्टनर को सरप्राइज भी दे सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन में आपको नयी शुरुआत करने की जरूरत है। अपने किसी खास से अपने दिल की बात कहें। शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बना रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में किसी खास का प्रवेश हो सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने साथी के साथ समय व्यतीत करें।


