Horrific Blast in Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर हिंसा और आतंकवाद की चपेट में नजर आ रहा है। सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक टारगेटेड बम धमाके में पाकिस्तानी पुलिस के बख्तरबंद वाहन को निशाना बनाया गया। इस भीषण हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अब इस आतंकी वारदात का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


