Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. डीसीपी ने पुष्टि की है कि समर्थ फिलहाल भोपाल पुलिस की कस्टडी में है. 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी किया था. वह आज जबलपुर अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसे भोपाल में आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए थे.
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh | Twisha Sharma death case: Twisha's husband and accused, Samarth Singh, arrives at the Jabalpur court. He was absconding in the case.
According to his advocate, Saurabh Sunder, Samarth Singh is here to surrender, and they are moving an… pic.twitter.com/alsYkSTlld
एम्स भोपाल में रखा है शव, दिल्ली लाने का प्लान बदला
ट्विशा शर्मा का शव फिलहाल भोपाल स्थित एम्स की मॉर्चरी में रखा गया है. प्रारंभिक योजना के मुताबिक शव को दिल्ली एम्स लाने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए अब निर्णय बदला गया है. इसके तहत डॉक्टरों की टीम को ही भोपाल भेजा जा रहा है, ताकि वहीं जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके.
भोपाल में जांच के लिए डॉक्टरों की टीम रवाना
सूत्रों के अनुसार, पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है, जिसे भोपाल भेजा जाएगा. यह टीम वहां पहुंचकर शव का निरीक्षण करेगी और आगे की मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करेगी. बताया जा रहा है कि यह टीम फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से बनी है, जो अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर गुप्ता को सौंपेगी.
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने समर्थ सिंह को वकालत करने से निलंबित कर दिया है
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने भोपाल में विवाह के कुछ ही महीनों के भीतर पत्नी ट्विशा शर्मा की मृत्यु से जुड़े आरोपों के मद्देनजर अधिवक्ता समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित कर दिया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया का कहना है कि दहेज हत्या, क्रूरता और संबंधित अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई है और अधिवक्ता कथित तौर पर फरार हैं और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।