IAS Transfers in Delhi : दिल्ली में बुधवार देर रात आईएएस और दानिक्स अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर हुए हैं. 20 से ज्यादा अफसरों को इधर से उधर किया गया है. सीएम रेखा गुप्ता की सरकार में अचानक इन तबादलों को लेकर बड़ी हलचल है. सीनियर IAS प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को भी ट्रांसफर के बाद अहम जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासनिक फेरबदल को हालांकि कामकाज की सुधार में उठाया गया कदम बताया जा रहा है.


