नई दिल्ली : पहाड़गंज ट्रैफिक सर्किल (सेंट्रल रेंज) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने चेल्म्सफोर्ड रोड पर होने वाले खोदाई कार्य को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली जल बोर्ड को सीवर लाइन की मरम्मत और दोबारा लाइन डालने के लिए अनुमति दी गई है, जिसके तहत 26 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक खोदाई का काम किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि ट्रेन छूटने की स्थिति न बने। साथ ही, डायवर्जन मार्गों पर वाहनों को पार्क न करने की अपील की गई है, जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात व्यवस्था और जनसुविधा बनाए रखने के लिए ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।


