छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 सहायक संचालकों की बड़ी भर्ती
कहां बारिश और बादल छाए रहने की संभावना?
वहीं, राजस्थान के जयपुर में सुबह के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम या रात तक मौसम ज्यादा बादलों वाला हो सकता है। यहां गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ आसमान से पानी की बौछारें पड़ सकती हैं। चंडीगढ़ में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि वहां भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
कब तक आएगा मानसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, साउथ-वेस्ट मानसून के 16 मई 2026 के आसपास अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। यह मानसून की दस्तक का शुरुआती इशारा हो सकता है।
इन इलाकों में सताएगी ‘लू’
दूसरी तरफ, नॉर्थ-वेस्ट, वेस्ट और सेंट्रल इंडिया के कई क्षेत्रों में इस हफ्ते उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर के हालात बन सकते हैं। इस दौरान, लोगों को दोपहर के वक्त धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।
Is It Safe To Charge Phone During Thunderstorm: आंधी-तूफान में फोन चार्ज करना कितना सुरक्षित? जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
दक्षिण के राज्यों में कहां-कहां होगी बारिश?
साथ ही, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में 13 से 19 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तमिलनाडु, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 13 से 17 मई के बीच कई जगहों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।