गर्मी के मौसम में AC यानी एयर कंडीशनर लगभग हर घर की जरूरत बन गया है। अप्रैल से सितंबर तक पूरे भारत में जिस तरह की गर्मी पड़ती है, बिना एसी के गुजारा करना मुश्किल होता है। हालांकि, गर्मी से राहत देने वाला यह एसी कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। आपकी कुछ गलतियां घर में लगे एसी को बम के गोले में तब्दील कर सकती हैं। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निगांड हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह एसी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है।
AC यानी एयर कंडीशनर एक हैवी इलेक्ट्रिकल लोड पर चलने वाला उपकरण है, जिसकी वजह से इसे यूज करने में ज्यादा बिजली की जरूरत होती है। इसके रख-रखाव में अगर आपने ढ़िलाई बरती तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। एसी मुख्यतः तीन वजहों से ब्लास्ट हो सकते हैं, जिनमें किसी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, ओवरहीटिंग या गैस की लीकेज शामिल हैं। लो-मेंटेनेंस या समय पर सर्विसिंग न कराने की वजह से भी एसी में आग लग सकता है।
हैली इलेक्ट्रिल लोड होने की वजह से इसकी वायरिंग भी पुख्ता होनी चाहिए। लूज वायरिंग की वजह से स्पार्किंग की समस्या आ सकती है और इसमें आग लगने की संभावना है। वहीं, अगर समय-समय पर एसी की सर्विसिंग नहीं कराने पर इसके कूलिंग क्वॉइल में गंदगी जमा हो सकती है। यह ओवरहीटिंग की समस्या पैदा कर सकती है और एसी में आग लग सकती है। इसके अलावा एसी के कूलिंग पाइप में लीकेज की वजह से आग लगने की समस्या पैदा हो सकती है। एसी में इस्तेमाल किया जाने वाला रिफ्रेजरेंट यानी गैस हाई इन्फ्लेमेबल होता है, जिसकी वजह से यह तेजी से आग पकड़ सकती है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।