IND vs PAK Live Streaming Free: 15 फरवरी 2026 का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का इंतजार कई दिनों से कर रहे हैं। जब क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तब फैंस के बीच रोमांच अपने चरम पर होता है। दोनों टीमें महामुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आप इस मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच ये हाई वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर मौजूद होंगे। टीम इंडिया इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम सलमान अली अगुवाई में खेलेगी। दोनों टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में दोनों ही टीमें अपने विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।
IND vs PAK: कहां देख पाएंगे इस मैच का लाइव प्रसारण?
अब बात करते हैं IND vs PAK मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं लेकिन ये सभी चैनल्स पेड हैं। यानी कि इसको देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
फ्री में टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं IND vs PAK मैच?
अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का एप है तो आप सिर्फ डाटा खर्च करके इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा आप फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन लगा हुआ है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच को टीवी पर देख सकते हैं।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।