CG Lok Seva Guarantee Act: अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल
कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम फातिमा सना की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD चैनलों पर उपलब्ध होंगे। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर की जाएगी। ऐसे में अगर आप अपने स्मार्टफोन पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको JioHotstar एप को इनस्टॉल करना होगा।
Chhattisgarh High Court – नो वर्क, नो पे’ हर मामले में स्वतः नहीं होता लागू, हाईकोर्ट ने रिटायर्ड अधिकारी के पक्ष में सुनाया अहम निर्णय
हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया है काफी आगे
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में हुई थी। अब तक 9 बार ये वर्ल्ड कप खेला जा चुका है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें 6 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। जब 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच हुआ, तब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। हेड तो हेड रिकॉर्ड में यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।