टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद आराम कर रहे हैं। जल्द ही करीब करीब सभी खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीमों के कैंप भी शुरू हो गए हैं। इस बीच आपको ये बात भी जाननी चाहिए कि भारतीय टीम अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी। इसकी तारीख सामने आ गई है।
टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! इस तारीख को खेलेगी भारत अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने जीता टी20 विश्व कप का खिताब
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने का काम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर कमाल कर दिया। सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे और पहली ही बार में उन्होंने खिताब जीत लिया।
अब सभी भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे आईपीएल, 28 मार्च से होगा आगाज
इस बीच टीम इंडिया के प्लेयर्स अब आईपीएल खेलेंगे, जो 28 मार्च से शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि 31 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया की अगली सीरीज की बात की जाए तो वे जून में हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी। इसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज नहीं है। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड के एक लंबे दौरे पर जाएगी।
LPG Gas Shortage: रायपुर में गैस सिलेंडर संकट गहराया, 15 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट बंद, कई जगह मेन्यू करना पड़ा कम
टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का ये है शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में सीरीज खेली जाएगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया इसी सीरीज में पहली बार टी20 इंटरनेशल मैच खेलती हुई नजर आएगी। अच्छी बात ये है कि आईपीएल के बाद सभी खिलाड़ियों को आराम करने का पूरा वक्त मिल जाएगा, इसके बाद इंग्लैंड सीरीज होगी। टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एक जुलाई को खेला जाएगा, जो 11 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वैसे बात ध्यान रखनी पड़ेगी कि अब अगले साल वनडे विश्व कप है, इसलिए सभी की नजर टी20 विश्व कप नहीं, बल्कि वनडे पर होगी। इसके बाद टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी, ये अभी तय नहीं है।