नई दिल्ली : हाल ही में बड़े पैमाने पर इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें रद्द हुईं। इसके बाद केंद्र सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। सिविल एविएशन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।
नई दिल्ली : हाल ही में बड़े पैमाने पर इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें रद्द हुईं। इसके बाद केंद्र सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। सिविल एविएशन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।
नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करेगी। विमानन कंपनी के हालिया बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों के बाद उन्हें अन्य संचालकों (एयरलाइन्स) को आवंटित करेगी।
नायडू ने कहा, ‘हम इंडिगो के मार्ग को कम करेंगे। वे अभी 2,200 उड़ानें संचालित कर रहे हैं। हम उन्हें निश्चित रूप से कम करेंगे।’ मंत्री ने यह भी कहा कि 1 से 8 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) तक रद्द किए गए 7,30,655 पीएनआर के लिए 745 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
Rajasthan: घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री अब 4 से 20 गुना महंगी, वित्त विभाग ने जारी की नई अधिसूचना
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 9,000 यात्रियों के बैगों में से 6,000 वापस किए जा चुके हैं। शेष बैग आज रात या मंगलवार सुबह तक दे दिए जाएंगे। इंडिगो की बड़ी संख्या में एक साथ उड़ाने रद्द होने के बाद यात्रियों का लगेज यानी बैग एयरपोर्ट में ही जमा थे।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
