अभी आप इंस्टाग्राम खोलते हैं तो इसका एल्गोरिद्म अपने हिसाब से रील्स दिखाता है. कई बार आपको उन टॉपिक्स पर भी रील देखने को मिल जाती है, जिनमें आपको बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं है, लेकिन अब यह बदलने वाला है. इंस्टाग्राम एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है, जिसके आने के बाद यूजर्स अपनी रील्स और एक्सप्लोर फीड के कंटेट को अपनी मर्जी से बदल सकेंगे. अभी इस टेस्टिंग की शुरुआत ही हुई है और कुछ ही यूजर्स को यह फीचर दिया गया है.


