IPL 2026 Ticket Booking Process: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। जारी सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के बीच आईपीएल को लेकर क्रेज अभी से ही चरम पर पहुंच चुका है। अभी आईपीएल के पहले 20 दिन का शेड्यूल सामने आया है। अब क्रिकेट फैंस आईपीएल मैचों की टिकटों को खरीदना चाहते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप आईपीएल मैचों के टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।
आईपीएल का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी में मैच आयोजित 16 फरवरी को चिन्नास्वामी में मैच करवाने के लिए हरी झंडी दी है। ऐसे में अब जल्द ही इस मुकाबले के टिकटों के सेल को लाइव किया जाएगा। बुक माय शो पर फिलहाल 4 मैचों का टिकट उपलब्ध है। LSG vs DC (01 अप्रैल), KKR vs SRH (02 अप्रैल), GT vs RR (04 अप्रैल), KKR vs PBKS (06 अप्रैल), KKR vs LSG (09 अप्रैल) इन मुकाबलों की टिकट आप Book My Show पर बुक कर सकते हैं।
कैसे बुक कर सकते हैं IPL मैचों के ऑनलाइन टिकट?
BookMyShow और District (Zomato) इस साल आईपीएल के प्रमुख टिकटिंग पार्टनर हैं। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के लिए बुक माय शो पर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है।
यदि आप रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो टिकट सेल लाइव होते ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा और आप तुरंत ही टिकट बुक कर पाएंगे।
फ्रेंचाइजी वेबसाइट्स: कई टीमें जैसे CSK, KKR और राजस्थान रॉयल्स अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स के जरिए भी सीधे टिकट बेचती हैं। वहां भी आप टिकट खरीद सकते हैं।
बुकिंग प्रोसेस: इन ऐप्स या वेबसाइट पर जाकर अपना मैच चुनें।
स्टेडियम के मैप से अपनी पसंदीदा सीट या व्यू (जैसे गैलरी, पवेलियन या VIP) सेलेक्ट करें।
UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें। पेमेंट सक्सेसफुल होते ही डिजिटल ई-टिकट आपके मोबाइल या रजिस्टर्ड ईमेल पर आ जाएगा।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।