Iran Attack In Dubai: ईरान-इजरायल की लड़ाई का खामियाजा खाड़ी देशों को भुगतना पड़ रहा है. ईरान अमेरिकी सेनाओं को निशाना बनाते हुए ईरान खाड़ी देशों में लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. दुबई में ईरान के हमले लगातार जारी हैं. ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को टारगेट करते हुए अब दुबई में बड़े ड्रोन हमले किए हैं. अमेरिकी सेना को टारगेट कर बिल्डिंग पर किए गए हमले का वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है. वीडियो में एक आत्मघाती ड्रोन कुछ इमारतों को टारगेट करता देखा जा सकता है. हालांकि सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षिक हैं.


