CG Teacher Transfer News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, व्याख्याताओं और शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी
दिलजीत का वीडियो देख चिंता में डूबे फैन
दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह खचाखच भरे स्टेडियम में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान पंजाबी भाषा में कहते हैं- ‘मैं पहले से ही इस दुनिया से जा चुका हूं। अब मुझे मौत से डर नहीं लगता। मैं दिसंबर से ही इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, मगर अब मुझे इस शरीर को छोड़ने से पहले कुछ और काम करने हैं। लेकिन, डरने की कोई बात नहीं है। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। ये सच है, मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं और यही मेरा भगवान है।’
न मौत से डर और न जलन- दिलजीत
दिलजीत इस वीडियो में आगे कहते हैं- ‘अब न तो मुझे मौत से डर लगता है और न ही मेरे मन में किसी के लिए कोई जलन की भावना है। मैं सबसे प्यार करता हूं। प्यार, सम्मान और माफी। जो भी लोग मेरे साथ हैं, उनके लिए यही पंजाब का नाम है। मैं पंजाब हूं, आप सब क्या कहते हैं?’
Kanker IED Blast: शहादत को नमन… कांकेर IED ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
खालिस्तान समर्थकों पर भड़के
इसी कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी समर्थकों पर भी जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों को जवाब देते हुए कहा कि अगर उनके पंजाब को लेकर प्यार के लिए कोई झंडे दिखाएगा तो बेशक दिखाता रहे, मगर उनका पंजाब के लिए प्यार कभी कम नहीं होने वाला। बता दें, हाल ही में दिलजीत के कनाडा कॉन्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने झंडे लहराते हुए न सिर्फ खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, बल्कि भारत के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। इसी के साथ खालिस्तानी समर्थकों ने दिलजीत के खिलाफ भी नारेबाजी की और सिंगर को बीजेपी आरएसएस का एजेंट भी बताया था।