Jaipur Airport Flight Fare: खाड़ी देशों में जंग का असर अब डोमेस्टिक हवाई रूट पर भी दिखने लगा है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के किराए में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि कई रूटों पर किराया दोगुना से अधिक हो गया है, जिससे यात्रियों का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।


