Jaipur Junction: राजधानी जयपुर में रेल यात्रियों के लिए सुविधाओं का नया दौर शुरू हो गया है। एक ओर गांधीनगर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में यात्रियों की आवाजाही और टिकट बुकिंग शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर जयपुर जंक्शन पर री-डवलपमेंट के तहत बड़े बदलाव आकार ले रहे हैं। बहुत संभव है एक साल बाद जयपुर जंक्शन आधुनिक सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट जैसी अनुभूति देने वाला स्टेशन बन जाएगा।


