सीवर में नहीं उतरेगा कोई सफाईकर्मी! राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, जानें किन शहरों में शुरू होगी रोबोटिक सफाई
योगेश रावत पर भड़कीं कंगना रनौत
लॉकअप 2 में अपनी स्पेशल अपीयरेंस के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि वह प्रीमियर के बाद से ही शो को करीब से देख रही थीं। इसी दौरान उन्होंने योगेश रावत को जमकर लताड़ा, जिसकी वजह थी उनके पुराने रिश्तों से जुड़े आरोप। उन्होंने योगेश को वॉर्निंग दी कि वह अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी का दिल न दुखाएं। कंगना ने योगेश से उन आरोपों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें ‘धोखेबाज’ का टैग दिया गया था।
मुझे ऐसे लड़कों से नफरत है- कंगना रनौत
कंगना ने योगेश को फटकार लगाते हुए कहा- ‘लोग तुम्हें चीटर कह रहे हैं।’ ये सुनकर योगेश हां में सिर हिलाते हैं, जिस पर कंगना का पारा चढ़ जाता है और वह गुस्से में कहती हैं- ‘थोड़ी शर्म कर लो, हां जी कर रहे हो। मुझे ऐसे लड़कों से सख्त नफरत है। मुझे घृणा है उन लड़कों से जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं, उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। अगर तुमने आकांक्षा का दिल तोड़ा, तो उसके बाद मैं तुम्हें तोड़ूंगी।’ कंगना की बात सुनकर योगेश भावुक हो गए और रोने लगे। मगर कंगना ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई किसी के दिल टूटने की वजह बनता है तो उसे कम से कम शर्मिंदगी तो होनी ही चाहिए और जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
हवाई यात्रा होगी और आसान: उड़ान योजना फेज-2 का आगाज, दूरदराज के शहरों तक पहुंचेगी एयर कनेक्टिविटी
फूट-फूटकर रोए योगेश रावत
कंगना रनौत की बात सुनने के बाद योगेश रावत फूट-फूटकर रोते दिखे, जिसके बाद आकांक्षा उन्हें समझाती नजर आईं। बता दें, योगेश रावत और आकंक्षा चौधरी का ये विवाद ‘स्प्लिट्सविला X6’ के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा है। ग्रैंड फिनाले के दौरान एक कंटेस्टेंट ने योगेश पर आरोप लगाया था कि वह आकांक्षा से तब मिले थे, जब वह रूरू के साथ रिलेशनशिप में थे। योगेश ने रूरू को धोखा देने के आरोप तो नकार दिए, लेकिन ये जरूर माना कि आकांक्षा के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं। वहीं लॉकअप 2 की बात करें तो ये शो 27 जून से शुरू हुआ है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।