तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से शुरू हुई थी। ‘बिग बॉस 15’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। रियेलिटी शो में दोनों को प्यार हुआ और तब से अब तक दोनों साथ हैं। 4 साल से दोनों साथ हैं और अक्सर फैंस इनकी शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं। पिछले दिनों करण कुंद्रा ने रियेलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था और अब एक्टर ने एक बार फिर बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया है, जिसकी झलक कपल के व्लॉग में देखने को मिली। मॉरिशस में अपनी छुट्टियों के दौरान पानी के अंदर तेजस्वी को करण ने अंगूठी पहनाकर अपने वेकेशन को यादगार बना दिया।
France Fire News: फ्रांस में जंगल की आग ने मचाई तबाही! Bordeaux के करीब पहुंचीं लपटें, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर
करण ने तेजस्वी को पहनाई अंगूठी
करण कुंद्रा इन दिनों अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के साथ मॉरिशस में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। दोनों यहां कई तरह की एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाते दिखे। करण और तेजस्वी ने साथ में स्कूबा डाइविंग भी की और इसी दौरान समंदर के अंदर करण ने तेजस्वी को अंगूठी भी पहनाई, वो भी घुटनों पर बैठकर। इस दौरान भले ही दोनों पानी के अंदर होने के चलते कुछ बोल नहीं पा रहे थे, लेकिन दोनों के एक्सप्रेशन्स से साफ है कि दोनों इस पल में कितने खुश थे। तेजस्वी भी करण के इस रोमांटिक अंदाज पर फिदा दिखीं।
एक-दूजे में खोए तेजस्वी-करण
करण ने तेजस्वी को प्रपोज करते हुए आई लव यू कहा, इस पर तेजस्वी खिलखिला पड़ीं और बड़ी सी मुस्कान के साथ हां में जवाब दिया। और इस तरह दोनों की मॉरिशस की छुट्टियां यादगार बन गईं। इससे पहले भी दोनों ने अपने वेकेशन की झलक साझा की थी, जिसमें दोनों सुकून भरे पलों का आनंद उठाते और एक-दूसरे में खोए-खोए नजर आए। फैंस इस अंडर वॉटर प्रपोजल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सबसे रोमांटिक प्रपोजल्स में से एक बता रहे हैं। वहीं कई ने इसे सुकून और बेफिक्री वाला पल बताया और करण कुंद्रा के एफर्ट्स की भी तारीफ की।
IND vs ZIM 3rd T20I: आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE Streaming
फैंस का रिएक्शन
जैसे ही कपल ने अपने इस रोमांटिक प्रपोजल का व्लॉग साझा किया, फैंस भी इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। करण-तेजस्वी के कई फैंस ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी और शादी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। एक ने कमेंट में लिखा- ‘कब से इस पल का इंतजार था, मेरे फेवरेट कपल।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अब तो बता दो, शादी कब कर रहे हो?’ एक और लिखता है – ‘अब बस जल्दी से शादी कर लो, मैं तेजा को दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेताब हूं।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए लोग तेजस्वी और करण को बधाई दे रहे हैं और जल्दी से जल्दी शादी करने की अपील भी कर रहे हैं।