Virat Kohli: विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया है, जहां फैंस को उनसे अच्छे खेल की आस होगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 6-6 शतक लगाए हैं। अब अगर कोहली आने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक शतक और लगा देते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
बल्लेबाज
शतक
वीरेंद्र सहवाग
6
विराट कोहली
6
सचिन तेंदुलकर
5
सौरव गांगुली
3
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल 33 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1657 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 154 रन रहा है।
विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया था और 302 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक भी शामिल रहे थे। उन्हें अच्छे खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली की टीम के लिए उन्हें खूब रन बनाए। आंध्र प्रदेश के खिलाफ, जहां उन्होंने दमदार शतक लगाया और 131 रनों की पारी खेली थी। वहीं गुजरात के खिलाफ मैच में 77 रन बनाए थे।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।