LIC HFL Recruitment 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 180 जूनियर असिस्टेंट पदों पर ये भर्ती की जानी है. ये भर्तियां कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली है. भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले चरण के तहत परीक्षा ली जाएगा. जो भी उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे उन्हें अगले चरण जो की इंटरव्यू है उसके लिए बुलाया जाएग.
लिखित परीक्षा कुल 120 मिनट की होगी. इसमें 200 ऑब्जेक्टिव-टाइप प्रश्न होंगे. हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की काटे जाएंगे. परीक्षा से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
आयु सीमा 1 अप्रैल, 2026 तक 21 से 30 वर्ष निर्धारित है.
आवेदकों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है.
कितनी मिलेगी सैलरी
LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जिन भी उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होगा, उन्हें हर महीने वेतन के तौर पर 20,000 रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही मकान किराया भत्ता, चिकित्सा लाभ, भविष्य निधि और भोजन भत्ते जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. कुल सालाना वेतन 4.64 लाख रुपये से लेकर 4.98 लाख रुपये के बीच होगा.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।