Israel Iran War Latest Updates: ईरान का पलटवार! इजरायल पर दागीं कई मिसाइलें, जवाबी हमले का वीडियो आया सामने
हाई कोर्ट परिसर में आज वकीलों और कर्मचारियों को दोपहर के भोजन के लिए गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। परिसर की लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण भोजन तैयार नहीं किया जा सका। इस घटना से साफ है कि देश में एलपीजी की कमी सिर्फ घरेलू उपयोग या उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यायिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को भी प्रभावित कर रही है। वकीलों और कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन बाधित होने से कोर्ट परिसर में असुविधा बढ़ गई।
कैंटीन में नोटिस चस्पा
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार Delhi High Court में कैंटीन संचालन में एलपीजी संकट का असर साफ देखा गया। कैंटीन संचालक संदीप शर्मा की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि फिलहाल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण दिन का भोजन कैंटीन में नहीं बन पाया। सूचना में कहा गया है: “हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एलपीजी की आपूर्ति कब बहाल होगी। जैसे ही गैस सिलेंडर मिलेगा, भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।”
Ishan Kishan की ICC रैंकिंग में बड़ी छलांग, Abhishek Sharma के लिए बढ़ा खतरा, Sanju Samson भी टॉप की ओर
हालांकि, कैंटीन प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि संकट के बावजूद सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य नाश्ते की चीजें उपलब्ध रहेंगी। इस अप्रत्याशित स्थिति से हाई कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं और स्टाफ को काफी असुविधा हुई। कैंटीन प्रशासन ने बताया कि वह लगातार सप्लायर्स के संपर्क में है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है कि सिलेंडर कब उपलब्ध होंगे। फिलहाल कल की स्थिति भी अनिश्चित बनी हुई है।