LPG Cylinder Gas Price Today: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। दुनिया के बाकी देशों के साथ ही इसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। गैस सिलिंडर के लिए देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग घंटों तक लाइन में लगकर गैस सिलिंडर खरीद रहे हैं।
आपके शहर में क्या है गैस सिलिंडर के दाम?
गैस संकट के बीच हाल ही में घरेलू एलपीजी की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं कमर्शियल सिलेंडर भी 115 रुपये महंगा हो गया। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार, 13 मार्च को आपके शहर में गैस सिलिंडर का दाम क्या है।
14.2 किग्रा LPG सिलिंडर की आज की कीमतें
| शहर | आज की कीमत |
|---|---|
| नई दिल्ली | ₹ 913.00 |
| मुंबई | ₹ 912.50 |
| गुड़गांव | ₹ 921.50 |
| बेंगलुरु | ₹ 915.50 |
| चंडीगढ़ | ₹ 862.50 |
| जयपुर | ₹ 916.50 |
| पटना | ₹ 1,002.50 |
| कोलकाता | ₹ 939.00 |
| चेन्नई | ₹ 928.50 |
| नोएडा | ₹ 910.50 |
| भुवनेश्वर | ₹ 939.00 |
| हैदराबाद | ₹ 965.00 |
| लखनऊ | ₹ 950.50 |
| त्रिवेंद्रम | ₹ 922.00 |
कमर्शियल सिलिंडर की कीमत (19 किग्रा सिलिंडर)
| शहर | कमर्शियल गैस कीमत |
|---|---|
| दिल्ली | ₹1,883.00 |
| मुंबई | ₹1,836.00 |
| चेन्नई | ₹2,043.50 |
| कोलकाता | ₹1,988.50 |
कितने दिन में घर आएगा गैस सिलिंडर?
सरकार का कहना है कि इस संकट की घड़ी में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत इस स्थिति में मजबूती से खड़ा है। गैस सिलिंडर बुक करने पर पहले की तरह ही आपके घर सिलिंडर आएगा, लेकिन ये सिलिंडर 21 दिन में आने की बजाय 25 दिन के अंदर आएगा।


