Gold Rate Today : धनतेरस पर सोने की खरीदारी पर ब्रेक! गोल्ड रेट में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का हाल

संगीत से पहचान, संघर्ष से सम्मान
बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव से निकलकर मैथिली ने साबित किया कि हुनर को मंच नहीं, मेहनत चाहिए। उनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीत शिक्षक हैं और माता भारती ठाकुर ने अपने बच्चों के सपनों को सहेजने के लिए आर्थिक तंगी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। बाल्यावस्था में ही मैथिली ने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली और राइजिंग स्टार जैसे टीवी शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। आज उनके भजन, लोकगीत और सूफियाना प्रस्तुतियाँ न सिर्फ भारत, बल्कि नेपाल और प्रवासी भारतीयों में भी लोकप्रिय हैं।

मैथिली ठाकुर की दिनचर्या
मैथिली ठाकुर के बचपन से ही संगीत उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब वे छोटी थीं, तो अक्सर सुबह की शुरुआत संगीत अभ्यास (साधना) से होती थी। वे कहती हैं कि दिन के 24 घंटे में से लगभग वह अधिकांश समय संगीत को देती थीं।
फिल्मी अंदाज में चोरी! एंग्री यंग मैन की तरह नगर निगम में घुसा चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मैथिली ठाकुर की शिक्षा
शुरुआती पढ़ाई गांव से की, बाद में मैथिली का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक किया।

संगीत और अभ्यास
संगीत मैथिली के जीवन का केन्द्र बिंदु है। लोक, भक्ति गीत, छठ गीत, पारंपरिक मैथिली गीतों के अलावा वे भोजपुरी और हिंदी गीतों पर भी काम करती हैं। अभ्यास के बाद कार्यक्रम-शोज़ (लाइव प्रोग्राम) और रिकॉर्डिंग करती हैं। सार्वजनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयरिंग उनके लिए नियमित गतिविधि है।
मैथिली ठाकुर की आय और कुल संपत्ति
मैथिली ने कला से सम्मान अर्जित करने के साथ ही अपनी आय और कुल संपत्ति बनाई है। आज मैथिली ठाकुर भारत की सबसे चर्चित लोकगायिकाओं में से एक हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोट्स के मुताबिक, एक कार्यक्रम या शो के लिए मैथिली 5-7 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहुंच लाखों में है। यूट्यूब चैनल पर करोड़ों व्यूज़, और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत लाइव शो, यूट्यूब रेवेन्यू, और सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं।