CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं. इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. नए तबादला आदेश के तहत रायपुर शहरी क्षेत्र समेत बिलासपुर, रायगढ़, बालोद दुर्ग और धमतरी भेजा गया है की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात 30 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. आदेश के मुताबिक, 29 इंस्पेक्टर और 1 सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है. आदेश के मुताबिक, निरीक्षक संजीव कुमार मिश्रा और मल्लिका बनर्जी को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है. अविनाश सिंह को बालोद की जिम्मेदारी मिली है.अवधराम साहू को धमतरी भेजा गया है.
यशवंत प्रताप सिंह और कमला पुषाम को बिलासपुर ट्रांसफर किया गया है. सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत शुक्ला का तबादला धमतरी जिले से कबीरधाम कर दिया गया है. मोहन लाल भारद्वाज को दुर्ग, शील आदित्य कुमार सिंह को रायगढ़ में पदस्थ किया गया है. नरेंद्र कुमार मिश्रा को सूरजपुर और शैलेन्द्र कुमार ठाकुर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भेजा गया है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।