Pink Smart Card: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ कब तक बनवाना है, स्टेप बाय स्टेप तरीका समझिए
स्कूलों की दीवारों पर होगी पूरी जानकारी
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों में इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करवाएं। नई गाइडलाइन के अनुसार, स्कूल की दीवार पर एक विशेष स्थान पर शिक्षक या कर्मचारी का फोटो, नाम, एम्पलॉयी आईडी, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पद और उनके द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयों की विस्तृत जानकारी अंकित करनी होगी। यह जानकारी परिसर में ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां हर आने-जाने वाले की नजर आसानी से पड़ सके।
CG CRIME : होली के दौरान तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई
वास्तविक सत्यापन में होगी आसानी
कोटा के जिला शिक्षा अधिकारी राम चरण मीणा के अनुसार, इस डिजिटल युग में सार्वजनिक रूप से जानकारी का प्रदर्शन करना मील का पत्थर साबित होगा। विभागीय निरीक्षण के दौरान अधिकारी अब सीधे इस जानकारी के आधार पर शिक्षकों की वास्तविक स्थिति और उपस्थिति का सत्यापन कर सकेंगे। इसके अलावा, इस पहल से यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि किसी विशेष स्कूल में कितने पद स्वीकृत हैं, कितने भरे हुए हैं और कितने पद वर्तमान में खाली हैं। इस डेटा से स्टाफ की जरूरत के अनुसार तैनाती और बेहतर प्रबंधन करने में शिक्षा विभाग को खासी सुविधा होगी। शिक्षा विभाग के इन निर्देशों के बाद अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बोर्ड पेंटिंग का काम शुरू किया जाएगा। शिक्षक संगठनों ने भी इस निर्णय का सकारात्मक स्वागत किया है। उनका मानना है कि शिक्षकों का विवरण प्रदर्शित करने से अभिभावकों और विद्यालय प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ेगा, जिससे आने वाले समय में स्कूलों की कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता और सुधार देखने को मिलेगा।