अलवर : भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने पेट्रोल पंप डीलर्स से कहा है कि वे बल्क यानी थोक में पेट्रोल-डीजल किसी को न दें और लूज यानी कैन या ड्रम में भी किसी को न दिया जाए। जिले के करीब 84 पेट्रोल पंप पर यह आदेश लागू हो गए है। वहीं, अलवर जिले सहित प्रदेशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। अलवर में रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर सोमवार को भी लाइनें लगी रहीं।


