CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 5 से 24 अप्रैल तक रहेंगी प्रभावित
घरेलू गैस उत्पादन में बढ़ोतरी
सरकार के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40% की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बावजूद, अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की वैश्विक और घरेलू स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नागरिकों से एक विशेष अपील की है. जिन क्षेत्रों में पीएनजी (Piped Natural Gas) की सुविधा उपलब्ध है, वहां ग्राहक एलपीजी सिलेंडर का मोह छोड़कर PNG पर शिफ्ट हों. इससे न केवल वितरण का दबाव कम होगा, बल्कि यह अधिक सुरक्षित और सुलभ भी है.
डिजिटल बुकिंग में रिकॉर्ड बढ़त
ब्रीफिंग में बताया गया कि आज कुल एलपीजी बुकिंग का 93% हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से पूरा हुआ. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे एलपीजी एजेंसी पर व्यक्तिगत रूप से जाने से बचें. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक पोर्टल या ऐप के माध्यम से ही बुकिंग करें.
कड़ी निगरानी: 2300 आउटलेट्स पर छापेमारी
वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है. कल देशभर के 2300 एलपीजी रिटेल आउटलेट्स पर सरप्राइज इंस्पेक्शन किया गया.
Aaj Ka Mausam: 21 राज्यों में बदलते मौसम का अलर्ट, 80KM तेज हवा और आंधी-तूफान की चेतावनी
पूरे मामले पर मंत्रालय की नजर
LPG कैरिअर नंदादेवी और शिवालिक से अभी एलपीजी डिस्चार्ज चल रहा है. किसी भी पोर्ट पर कोई कंजेक्शन नहीं है. मंत्रालय लगातार पूरे हालात की निगरानी कर रही है. वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने बताया, “जैसे आप लोगों को पता है पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बातचीत की है. पीएम मोदी ने यूएई में हुए हमलों की निंदा की. तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने जो एडवाइजरी जारी किया है उसका सभी पालन करें.