सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन की ओर से फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है.इस भर्ती के तहत कुल 200 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. यह भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत की जा रही है और चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में ही नियुक्ति दी जाएगी.
AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक
इस भर्ती में कुल 200 पद रखे गए हैं. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 38 पद, ओबीसी के लिए 69 पद, एससी के लिए 41 पद, एसटी के लिए 32 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 20 पद आरक्षित हैं. आरक्षण का लाभ सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगा.
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें भौतिकी, केमिस्ट्री और जीव विज्ञान विषय हों. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.साथ ही फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.
फार्मासिस्ट पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 32,600 रुपये वेतन दिया जाएगा. यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी और फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देनी होंगी.
दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले DSHM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें. इसके बाद लॉग-इन करके जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें.फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके.


